चतरा, मई 25 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय के इलेवन स्टार फुटबॉल मैदान में रविवार से स्टेट लेवल फुटबॉल ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन चतरा, झारखंड के तत्वावधान में यह कैंप 24 से 28 मई तक चलेगा। कैंप का उद्घाटन बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा और सिमरिया थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। हाल ही में एसोसिएशन द्वारा फस्र्ट जिला चैंपियनशिप कराई गई थी, जिसमें खिलाड़ियों का चयन हुआ था। अब इस स्टेट लेवल कैंप में फाइनल ट्रायल के बाद झारखंड टीम का गठन होगा। चयनित खिलाड़ी 4 से 6 जून 2026 तक आबू रोड, सिरोही, राजस्थान में होने वाली 10वां एसडीपीएफ नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सूर्य...