सिमरिया में वाहन जांच अभियान, 25 वाहनों से वसूला गया
चतरा, जून 27 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी यादव के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान शनिवार को चलाया गया। अभियान के दौरान ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रॉन्ग पार्किंग, टैक्स सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया एवं चारपहिया समेत कुल 25 वाहनों से 1,00,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु सिपाहियों को परिवहन कानून की जानकारी दी
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.