चतरा, अप्रैल 27 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में मेधा डेयरी द्वारा स्थापित दूध शीतलन केंद्र (चिलिंग सेंटर) स्थानीय पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 4000 लीटर की क्षमता वाले इस केंद्र से सिमरिया, टंडवा, पथलगडा और गिद्धौर प्रखंड के 25 गांवों के लगभग पांच हजार किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। मेधा डेयरी के आने से न केवल दूध के उचित दाम मिल रहे हैं, बल्कि किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार आया है। बिचौलियों से मिली मुक्ति, सीधे खातों में आता है पैसा एक समय था जब सिमरिया के पशुपालकों को होटलों या बिचौलियों पर निर्भर रहना पड़ता था। भुगतान के लिए किसानों को हफ्तों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन 2018 में मेधा डेयरी की शुरुआत के बाद यह 'उधारी' का चक्र खत्म हो गया है। अब आधुनिक मशीनों से दूध की गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.