सिमरिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट
चतरा, जून 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम त्योहार को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सिमरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीओ प्रदीप कुमार महतो ने की। वहीं, मंच का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों से प्रशासन ने त्योहार को मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अत्यधिक शोर-शराबे वाले डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.