चतरा, अप्रैल 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के बानासाडी गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह की खुशियाँ उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब सड़क पर द्वार पूजा के दौरान डांस कर रहे एक बाराती को कोयला लदे हाइवा ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में हजारीबाग निवासी 40 वर्षीय अजय साव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब 11 घंटे तक सिमरिया मुख्य मार्ग को जाम रखा। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के कटकमदाग खपरियावा से बारात सिमरिया के बानासाडी आई थी। रात में बाराती गाजे-बाजे के साथ सड़क पर नाचते हुए द्वार पूजा की रस्म निभाने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर की घंटों सड़क जाम इसी दौरान टंडवा की ओर से आ रहे कोयला लदे हाइवा ने भ...