सिमरिया में बने डबल ट्रैक रेलवे पुल का रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। परिचालन दक्षता एवं रेलखंड की क्षमता में वृद्धि की दिशा में पूर्व मध्य रेल द्वारा निरंतर आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने देते हुए बताया कि दानापुर मंडल के मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड के लगभग 13 किलोमीटर हिस्से में तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, दो लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग तथा ऑटो सिग्नलिंग कार्य की कमिश्निंग की गई।
नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग इससे ट्रेनों के परिचालन में अधिक दक्षता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। रेल परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके साथ ही इस रेलखंड में दो लेवल क्रॉसिंग गेटों की इंटरलॉकिंग की गई। इससे लेवल क्रॉसिंग पर परिचालन अधिक सुरक्षित एवं संरक्षा में वृद्धि होगी तथा सड़क ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.