सिमरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चतरा, मई 31 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया पुलिस ने एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र के गोठाई जंगल से शुक्रवार की देर शाम को 1 किलो 113 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 29 मई 2026 की शाम को गोठाई के पास बगरा-लावालोंग रोड किनारे जंगल में अफीम की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। सशस्त्र बलों के साथ जब टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस वाहन को देखकर तस्कर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को खदेड़कर दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.