चतरा, जनवरी 30 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया-चतरा मार्ग स्थित हर्षनाथपुर बैरिकेटिंग के पास गुरुवार को चतरा परिवहन पदाधिकारी सह सिमरिया एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में कोल वाहनों और फ्लाई ऐश वाहनों की स्पीड लिमिट को लेकर जांच की गई। जांच के दौरान निर्धारित स्पीड लिमिट त्रुटि पाई गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक कोल वाहन और फ्लाई ऐश वाहनों का चालान काटा गया। जबकि 22 दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और लाइसेंस नहीं रहने पर 32 हजार रूपए का चालान काटा गया। चतरा डीटीओ सह सिमरिया एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा का अनुपालन कराने के लिए निर्देश दिया गया। निर्देश दिया गया था कि चतरा जिले में कोल वाहन और फ्लाई ऐश वाहनों की गति सिमा 40 का अनुपालन हर हाल में कराना सुनिश्चित किया जा...