चतरा, मई 15 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया सुभाष चौक पर 14 मई की रात परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। डीटीओ सह प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध और नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से वाहनों में स्पीड गवर्नर, ओवरलोडिंग, मालवाहक गाड़ियों में क्षमता से अधिक सामान की ढुलाई और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की कड़ाई से जांच की गई। जांच के क्रम में दर्जनों गाड़ियां बिना वैध कागजात और सुरक्षा मानकों के बिना चलती पाई गईं। एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत ...