चतरा, अप्रैल 2 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र में चौकीदार द्वारा कथित अवैध वसूली के वायरल वीडियो ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित आरोपी चौकीदार से जवाब तलब किया है। सिमरिया सीओ गौरव कुमार के अनुसार, यह पूरा मामला चतरा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-22 स्थित जबड़ा बाजार के पास बने नो-एंट्री चेकपोस्ट का है। इस संबंध सीओ ने शोकॉज में कहा है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 57 सेकंड के वीडियो में चौकीदार ट्रक चालकों से खुलेआम पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के अनुसार, नो-एंट्री के दौरान वाहनों को पास कराने के नाम पर चौकीदार अवैध वसूली कर रहा है। वीडियो में वह चालकों से पैसे लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीओ गौरव कुमार ने आरोपी चौकीदार सत्येंद्र सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.