चतरा, जुलाई 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (रांची कार्यालय) के अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह और सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों के वितरण और उनके डिजिटाइजेशन कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। सिमरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ, वॉलंटियर और सहायतार्थ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- ज...