चतरा, दिसम्बर 22 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने चोपे पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत कि पंजियों एवं अभिलेखों का बारीकी से जांच किया। मनरेगा योजना अंतर्गत योजना पंजी, अभिलेख, 07 रजिस्टर, रोजगार दिवस पंजी आदि का अलोकन किया। जांच के पश्चात उपस्थित रोजगार सेवक को अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही मौके पर अनुपस्थित कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण करने का निर्देश मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया। तत्पश्चात बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं- जैसे आम बागवानी, मिट्टी मोरम पथ की योजनाओ का निरीक्षण किया गया। कार्यस्थल पर उपस्थित मजदूरों से पूछ-ताछ की तथा उपस्थित रोजगार सेवक को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने मनरेगा योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.