चतरा, दिसम्बर 9 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मनरेगा एवं आवास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने की। बैठक में कार्यालय एवं क्षेत्रीय कर्मी यथा पर्यवेक्षक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं आवास, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, कनीय अभियंता शामिल हुए। बैठक में एजेंडावार प्रत्येक बिंदुओ पर समीक्षा की गई। जिसमें आवास योजना अंतर्गत अबुआ आवास में किश्तों के भुगतान के 60 दिन बाद भी लंबित रहना, आधार सीडिंग, पंचायतों के द्वारा आधार संग्रह, पीएमएवाईजी/अबुआ आवास लाभार्थीयों कि अभिसरण की स्थिति, आवास कि पूर्णत: जनमन आवास कि पूर्णत: कि स्थिति तथा मनरेगा अंतर्गत 100 दिन मानव दिवस सृजन, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल वि...