बेगुसराय, मार्च 2 -- सिमरिया धाम। श्री हरिगंगा तंत्रलता संस्कृत उच्च विद्यालय सिमरिया-दो में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अवकाशोपरान्त शिक्षिका कुमारी निवेदिता को अंगवस्त्र, माला व डायरी कलम से सम्मानित किया गया। मौके पर मुखिया अमृता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय सिमरिया बिंदटोली के एचएम रंधीर कुमार, शिक्षिका किरण कुमारी, विजय कुमार राय, विश्वम्भर सिंह, संजीव फिरोज, रामानंद प्रसाद यादव, संजीव कुमार सन्नी, अशोक पासवान, शिक्षक सुधीर कुमार, रुदल निषाद, प्रेरणा कुमारी, शिक्षिका सिंपी कुमारी, मोती कुमार, नूनूबाबू कुमार, सुनील कुमार सहित विद्यालय के बच्चे और ग्रामीण उपस्थित थे। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...