चतरा, जून 4 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-बगरा मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन में लगे वाहनों की बेलगाम रफ्तार एक बार फिर बेगुनाह मवेशियों के लिए काल साबित हुई। बुधवार की रात बेलगड्डा उड़ी गांव के समीप कोयला लदे एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क से गुजर रही तीन भैंसों को बूरी तरह से रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों भैंसों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाईवा टंडवा कोल माइंस से कोयला लोड कर सिमरिया और बगरा के रास्ते चंदवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- गोंदपुर चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने तीन मवेशियों को रौंदा, सड़क जाम हादसे का शिकार हुईं सभी भैंसें दुंदुआ गांव निवासी पशुपालक विनोद भुइयां की थीं। भुक्तभोगी विनोद भुइया...