बेगुसराय, मई 21 -- बीहट। सिमरिया धाम गंगा स्नान के लिए आए दरभंगा के 60 वर्षीय मधुसूदन झा गुरुवार की दोपहर सिमरिया तट स्थित कबीर आश्रम के समीप अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक ले गये। श्रीझा के भतीजा राकेश झा ने बताया कि वे लोग परिजनों के साथ गंगा स्नान कर ट्रेन पकड़ने के लिए राजेन्द्र पुल रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी उनके चाचा अचेत होकर गिर पड़े। डॉक्टर ने बेहोशी की वजह लू लगना बताया। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- दिल्ली में छाया Heat Stroke का साया! क्यों मानी जाती मेडिकल इमरजेंसी? बर्फ में डुबोकर बचाते हैं जान यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान यह भी पढ़ें- लू ने बजारों ने बिखेरा सन्नाटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...