सिमरिया धाम में गंगाजल भरने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेगुसराय, अगस्त 23 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सावन माह की चौथी व अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा हरिगिरि धाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को सिमरिया गंगानदी में जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की सुबह गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान सिमरिया धाम में भक्तिमय उत्सवी माहौल दिख रहा था। श्रद्धालुओं ने बोलबम व हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गंगानदी में स्नान के बाद वहां पंडितों से कांवर की पूजा करवा गढ़पुरा के बाबा हरिगिरि धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु बस, ट्रक, स्कार्पियो, बोलेरो, टेम्पो, बाइक आदि से सिमरिया धाम पहुंचे। यह भी पढ़ें- झमटिया घाट पर जलभरी को उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब दूसरी ओर जिला प्रशासन के द्वारा सिमरिया गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सफाई, प्रकाश की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.