बेगुसराय, मार्च 19 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। पवित्र सिमरिया धाम स्थित गंगानदी के रीवर फ्रंट पर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से नमामि गंगे के बैनर तले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम एवं गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री के साथ डीडीसी आकाश चौधरी, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी एवं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन किया। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सिमरिया धाम के रीवर फ्रंट पर बीहट नगर परिषद की निगरानी में हर सोमवार की शाम को मां गंगा की महाआरती की व्यवस्था हो। वहीं आचार्यों के द्वारा की गई गंगा महाआरती से पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.