चतरा, अगस्त 12 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में सत्र 2026-30 के नवनवांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा नवांकित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक अजय कुमार सिंह ने किया। इसके बाद नवागंतुक छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से परिचय कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मिथलेश कुमार ने महाविद्यालय के नियम-कायदे, अनुशासन, शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा संचालन एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध मे...