चतरा, दिसम्बर 11 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिमरिया में गुरुवार को सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अंबुजा राजलक्ष्मी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर बच्चों ने एक से बढकर एक प्रदशर्नियों को दिखाया। जिसे निर्णायक मंडली ने देखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डा० पुरूषोत्तम कुमार सिंह ने संबोधन में सतत विकास, हरित ऊर्जा, विज्ञान तथा नए शोध को बढ़ावा देने की बात कहीं। जिले के नव निहालों से विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान जैसे कार्य कर्मों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की सलाह दी। वक्ता गगन कुमार ने बच्चों को बताया किविज्ञान की वह शाखा है जो मानव व्यवहार, समाज संस्कृति और उनके आपसी संबंधों का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करती है। इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.