चतरा, अप्रैल 30 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग स्थित मुरवे शोभा लाइन होटल के पास गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में महिला की इलाज के दौरान सिमरिया अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान कटिया मुरवे गांव निवासी 45 वर्षीय बिक्की देवी पति स्वर्गीय सीटन भुइयां के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिक्की देवी अपने पुत्र राजेश कुमार के साथ डाडी गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र सीएसपी से पैसे निकालकर बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान टंडवा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल महिला को आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.