चतरा, फरवरी 28 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया सुभाष चौक पर शुक्रवार की रात अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से एक सरसो लदा ट्रक दुर्घटनाग्रसत हो गई। इस घटना में चालक मुमताज वाहन में फंसा कर रह गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस गस्ती दल ने चालक को वाहन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। घटना की बाबत मिली जानकारी के अनुसार जेएच 10 एडी 9155 ट्रक गढवा से सरसो लेकर हजारीबाग डेमोटांड जा रही थी। इस बीच आम्रपाली से कोयला लेकर कटकमसांडी जा रहे हाइवा और ट्रक के बीच में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर निकल गया ।जबकि ट्रक के चालक वाहन में ही फंसा रह गया। इस दुर्घटना में कई दुकान क्षतिग्रस्त होने से बाल बाल बच गया। सुबह सरसों को अनलोड कर दुसरे वाहन से गंतव्य स्थान भेजा गया।

हिं...