पूर्णिया, मार्च 27 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।कसबा प्रखंड के गढ़बनैली सिमरिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के साथ ही प्रतिदिन संध्या के समय भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रतिदिन महाप्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। कथा में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण जोधपुर (राजस्थान) से पहुंचे श्रीहरि विष्णुदासजी महाराज हैं जिनके प्रवचन को सुनने के लिए श्रद्धालु उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं। भक्ति जागरण एवं कथा कार्यक्रम के संचालन में अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, उपाध्यक्ष स्वर्णदीप कुमार, सचिव उमेश कुमार सिंह, गोपाल विश्वास, शैलेन्द्र यादव, राजेश रंजन, ब्रजकिशोर विश्वास एवं धीरेन्द्र कुमार सिंह स...