बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया धाम स्थित कल्पवास क्षेत्र के पूर्वी छोर पर नवनिर्मित मुक्तिधाम तक आवागमन के लिए रैंप बना कर कल्पवास क्षेत्र होते हुए एप्रोच सड़क का निर्माण वुडको के द्वारा किया जाएगा। उक्त बातें रविवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहीं। सिमरिया धाम में गंगा तट पर चल रही विभिन्न योजनाओं के कार्यों का पहली बार निरीक्षण करने पहुंचे डीएम श्री शास्त्री ने रिवर फ्रंट, मुक्तिधाम, धर्मशाला, कल्पवास क्षेत्र, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट समेत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने डीएम को सिमरिया धाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को ड्रॉइंग के माध्यम से विस्तार से बताया। इधर, मिथिला हाट की तर्ज पर सिमरिया धाम को विकसित बनाने के दौरान निर्माणाधीन शॉप कलस्टर व फन जोन ...