सिमरिया गंगानदी में डूबने से युवक की हुई मौत
बेगुसराय, जून 4 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया गंगानदी में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को एसडीआरएफ व गोताखोर टीम के सदस्यों ने सिमरिया गंगानदी तट के समीप से ही बरामद किया है। मृतक युवक समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र डोडीघा गांव निवासी निर्धन साव के 20 वर्षीय पुत्र बजरंगी साव था। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए बुधवार को सिमरिया गंगानदी तट पर पहुंचा था। गंगा स्नान के दौरान पैर गढ्ढे में में चले जाने की वजह से वह डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.