बेगुसराय, अप्रैल 29 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया धाम स्थित गंगानदी तट पर बुधवार को मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगानदी का तट दिनभर मुंडन संस्कार के गीत से गुलजार रहा। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से चकिया में एनएच 31 सड़क पर निर्माणाधीन आरओबी के पास रुक-रुककर जाम लगता रहा।
पुलिस प्रशासन की तैनाती बुधवार को सिमरिया धाम में मुंडन संस्कार के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था। इससे श्रद्धालुओं को लगातार कई घंटों तक जाम में नहीं फंसना पड़ा। सिमरिया धाम के दुकानदारों ने बताया कि मुंडन संस्कार के लिए सिमरिया धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार सरकार के द्वारा कोई खास सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाती हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.