चतरा, जुलाई 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर शुक्रवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकार मित्रों ने छात्राओं को मानसिक दिव्यांगजनों के अधिकारों और उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधिक सहायता केंद्र के अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद और रंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि मानसिक दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। अन्य सामान्य नागरिकों की तरह उन्हें भी समाज में सम्मान और समान अवसर पाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे व्यक्तियों को केवल सहानुभूति की नहीं, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति सजगता की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- सामाजिक कुरितियों के प्...