सिमरिया के डिज्नीलैंड मेला में मनचलों का आतंक, शाम से रात 11 बजे तक जमावड़ा
चतरा, जून 2 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। प्रखण्ड मुख्यालय के हजारीबाग रोड स्थित खादी बोर्ड मैदान के पास लगे डिज्नीलैंड मेला में मनचलों का दबदबा बना हुआ है। शाम होते ही मनचलों का जमावड़ा शुरू हो जाता है जो रात 11 बजे तक रहता है। इससे बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। मनचलों के कारण मेला आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। महिलाएं और परिवार के साथ आने वाले लोग सामान की खरीदारी करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के बाद माहौल बिगड़ जाता है। मेले में बड़ा हिंडोला, झूला, ब्रेक डांस, बर्तन, श्रृंगार आदि की दुकानें लगी हैं। आरोप है कि मेला संचालक द्वारा मनमानी तरीके से अवैध वसूली की जा रही है। दुकानदारों से भी जबरन पैसे लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अनुमंडल प्रशासन से मेले को तुरंत बंद कर हटाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.