सिमरिया के चौक-चौराहों पर शुरू हुई प्याऊ की व्यवस्था
चतरा, मई 25 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। राज्य में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रकोप को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा जारी विशेष दिशा-निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सरकारी आदेश के आलोक में सिमरिया प्रखण्ड के विभिन्न चौक-चौराहों पर आम लोगों को राहत देने के लिए बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद की देखरेख में तत्काल प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इस मुहिम के तहत रविवार को सिमरिया सुभाष चौक, बगरा, जबड़ा और शिला समेत कई व्यस्त इलाकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पारंपरिक मिट्टी के घड़े स्थापित किए गए। इन प्याऊ केंद्रों पर राहगीरों के लिए शीतल और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित किया गया है ताकि लू के थपेड़ों के बीच सड़कों पर निकलने वाले लोगों को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.