बेगुसराय, नवम्बर 10 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में सोमवार को विदेशी सैलानियों का 21 सदस्यीय जत्था पहुंचा। कोलकाता से पटना जाने के दौरान गंगा नदी के रास्ते जलमार्ग आरवी क्लब पांडव स्टीमर से पहुंचे उक्त जत्थे में ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, रसिया व जर्मनी के सैलानी शामिल थे। इसमें मिस्टर एंथोनी, जोहन, चेरल्स, हंस के अलावे मिसेज लुजी, लिओन चेन्ट, पिंडा, पेमेला आदि थे। उक्त सैलानियों का जत्था सिमरिया कल्पवास मेला व सिमरिया धाम भम्रण करने के बाद सिमरिया धाम में ही सर्वमंगला सिद्धाश्रम पहुंचा जहां स्वामी चिदात्मन जी ने सभी सैलानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सैलानियों ने सिमरिया धाम कल्पवास मेला, रिवर फ्रंट, सिमरिया धाम बाजार, गंगा नदी, ब्रिज समेत कई मनमोहक दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.