बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। राजकीय कल्पवास मेला में अखिल भारतीय सर्वमंगला सिद्धाश्रम के संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी महाराज के सान्निध्य में कल्पवास मेला का तीन वृहद परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें प्रथम परिक्रमा पांच नवंबर, दूसरी परिक्रमा 12 नवंबर तथा तीसरी व अंतिम परिक्रमा 20 नवंबर को निकाली जाएगी। विदित हो कि स्वामी चिदात्मन जी महाराज के सान्निध्य में साधु-संतो व श्रद्धालुओं के द्वारा हर वर्ष कल्पवास मेला का तीन वृहद परिक्रमा निकाली जाती है। इस दौरान जय गोविंद हरे, जय गोपाल हरे के उद्घोष के साथ पूरे कल्पवास मेला का भम्रण किया जाता है।

धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी इसके अलावा सर्वमंगला सिद्धाश्रम में लगभग डेढ़ माह तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए सिद्धाश्रम के श्याम झा ने बताया कि...