सिमरिया और पथलगडा में बारिश नहीं होने से सूखने लगे धान के बिचड़े
चतरा, अगस्त 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सावन का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से क्षेत्र के किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। सिमरिया और पथलगडा प्रखंड में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे दो-तिहाई खेत अब भी खाली पड़े हैं। पानी के अभाव में खेतों में रोपे गए धान मुरझा रहे हैं और बिचड़े सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। किसान अपने बिचड़ों को बचाने के लिए हर संभव देसी जुगाड़ अपना रहे हैं, लेकिन बिना बारिश सब फेल साबित हो रहा है। प्रखंड के कई इलाकों में स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है। मुख्य रूप से बानासाड़ी, डाड, पुंडरा, एदला, जांगी और बगरा, जबड़ा और हुरनाली पंचायत के साथ दूसरी ओर, संपूर्ण पथलगडा प्रखंड में भी बारिश न होने से खेती-किसानी पूरी तरह ठप है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की रिमझिम से बदला मौसम, किसानों के चेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.