चतरा, मार्च 28 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल में प्रशासनिक सुस्ती और अधिकारियों की कमी के कारण आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। पूर्व एसडीओ सन्नी राज के तबादले को तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा यहां किसी स्थायी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। वर्तमान में चतरा के डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) महेश्वरी प्रसाद को सिमरिया एसडीओ और एल आर डीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे अनुमंडल का कार्य प्रभावित हो रहा है। सिमरिया एसडीओ रहे सन्नी राज का तबादला जनवरी 2026 की शुरुआत में धनबाद डीडीसी के पद पर हुआ था। उनके जाने के बाद से ही यह महत्वपूर्ण पद खाली पड़ा है। प्रभार पर तैनात अधिकारी को जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल की जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ रही हैं। ऐसे में वे सप्ताह में मात्र एक य...