चतरा, अप्रैल 12 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक शून्यता के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पूर्व एसडीओ सन्नी राज के 01 जनवरी 2026 को हुए स्थानांतरण के बाद से अब तक यहाँ स्थायी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। आलम यह है कि अनुमंडल न्यायालय में सुनवाई पूरी तरह ठप है, जिससे क्षेत्र में भूमि विवाद और शांति भंग की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में चतरा के जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव को सिमरिया एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक कार्यों के लिए तो वे उपलब्ध हैं, लेकिन न्यायिक और कोर्ट से जुड़े मामलों का निष्पादन नहीं होने के कारण फाइलों का अंबार लग गया है। विशेष रूप से धारा 107 (शांति भंग), 144 (निषेधाज्ञा) और 145 (भूमि विवाद) जैसे संवेदनशील मामलों में तारीख पर तारीख म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.