सिमरिया-एक व दो में सहयोग शिविर 26 को
बेगुसराय, मई 19 -- बीहट। बरौनी अंचल में अगला सहयोग शिविर सिमरिया-एक तथा सिमरिया-दो पंचायत में 26 मई को होगा। सिमरिया-एक में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में तथा सिमरिया-दो में डीडीसी आकाश चौधरी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर होगा। 2 जून को मल्हीपुर दक्षिण तथा पपरौर, 9 जून को बथौली तथा मैदाबभनगामा, 16 जून को सहुरी तथा बभनगामा में सहयोग शिविर का आयोजन होना है। इसी तरह 23 जून को नींगा तथा मोसादपुर में, 30 जून को नूरपुर, 7 जुलाई को केशावे तथा 14 जुलाई को महना में सहयोग शिविर का आयोजन होना है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- जिले की चयनित 24 पंचायतों में आज लगेंगे सहयोग शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.