बेगुसराय, मार्च 20 -- बीहट, निज संवाददाता। एटीआई प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर पहल के अंतर्गत लक्ष्य-एक सामाजिक व पर्यावरणीय विकास संस्था के बैनर तले नेचर बेस्ड सोल्यूसन फॉर क्लाइमेट चेंज परियोजना के तहत गुरूवार को बरौनी प्रखंड के सिमरिया एक पंचायत की सफाई की गई। स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को पुनस्थार्पित करने और जमीनी स्तर पर पर्यावरणीय प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाबों की साफ-सफाई की गई। ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार ने बताया कि तालाब से कचरे को निकालकर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में भेजा गया।मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि तालाब की पूरी तरह से सफाई करने के बाद भी नियमित निगरानी और सामुदायिक सहभागिता के जरिये तालाब को स्वच्छ बनाये रखने का प्रयास किया जायेगा। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर किरण मोयपाल, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर विश...