सिमरिया अस्पताल में डिजिटल क्रांति
चतरा, मई 30 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि रेफरल अस्पताल सिमरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। अस्पताल में अब 'आभा आईडी' के माध्यम से 'स्कैन एंड शेयर' सुविधा के तहत 100 प्रतिशत ओपीडी पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मरीजों को अब ओपीडी पुर्जा कटाने के लिए घंटों लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मरीज अपने मोबाइल से अस्पताल परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके तुरंत अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इससे पंजीकरण प्रक्रिया बेहद तेज, पारदर्शी और आसान हो जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत इस आधुनिक सेवा की शुरुआत की गई है। इससे मरीजों के समय की बचत होगी और अस्पताल के प्रबंधन में सुधार आएगा। अस्पताल प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.