चतरा, दिसम्बर 30 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय के बाहर टंडवा रोड और चतरा में नो इंट्री के पहले वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।यह कतारें सोमवार की शाम एसडीओ सन्नी राज द्वारा जांच में अधुरे दस्तावेज रहने पर लगी है। सिमरिया के रास्ते प्रति दिन लगभग दो हजार वाहन कोयला और फ्लाई ऐश लेकर गुजरते हैं। ढुलाई में निर्धारित मानक पुरा नही करने पर आम नागरिक काफी परेशान होते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रात में जांच के बाद कोहरा के कारण जहां वाहनों के पहिए थम गये,वहीं दिन में नो इंट्री के कारण हर्ष नाथपुर से देल्हो घाटी और डाडी से रहमतनगर तक दोनों किनारे वाहनों लगने से आने जाने वाले को काफी परेशानी हुई है। रात में प्रशासन द्वारा सक्रिय नहीं रहने पर जाम विकराल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.