मोतिहारी, अप्रैल 3 -- रक्सौल ,एसं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में आई भारी तेजी ने नेपाल के नागरिक उड्डयन क्षेत्र पर बड़ा आर्थिक बोझ डाल दिया है। नेपाल की प्रमुख निजी विमान सेवा कंपनी बुद्ध एयर ने अपने हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। कंपनी के अनुसार, ईंधन की कीमतों में हुई अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि के कारण विमानन सेवाओं का संचालन करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था, जिसके चलते प्रचलित नियमों के तहत किराए में समायोजन करना एक मजबूरी बन गया है।बुद्ध एयर के प्रवक्ता दीपेन्द्र कर्ण ने बताया कि पहले विमान संचालन की कुल लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ईंधन पर खर्च होता था, लेकिन हालिया मूल्यवृद्धि के बाद यह खर्च बढ़कर अब सीधे 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।अमेरिकी डॉलर की मजबूती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.