अररिया, अप्रैल 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सिमराहा थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या 16 में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया है। उक्त छापेमारी दंडाधिकारी के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि मुन्नी देवी पति स्वर्गीय चंदन कुमार के घर पर संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई, जहां से कुल 47.29 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। छापेमारी टीम में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती के अलावे संतोष कुमार, शर्मिला कुमारी सहित अन्य दो चौकीदार भी मौजूद रहे। गिरफ्तार महिला मुन्नी देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...