सिमरबनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम आज से, तैयारी पूरी
अररिया, मई 31 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा के सिमरवनी पंचायत अंतर्गत धनगडा गांव में एक जून यानि सोमवार से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन को लेकर कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रहने, ठहरने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में कुमारी कन्याएं भाग लेगी। आयोजकों ने बताया कि कथा वाचन एवं प्रवचन प्रसिद्ध कथावाचक भूपेंद्र रामानुज दास जी महाराज सहित अन्य कई साधु संतों द्वारा किया जाएगा । यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ आज से श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ प्रतिदिन दिन के तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.