सिमरजोर में साइबर व मोहनपुर पुलिस की छापेमारी
देवघर, जून 28 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाना पुलिस ने रविवार को मोहनपुर थाना पुलिस के सहयोग से मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम को देखते ही साइबर अपराध से जुड़े होने की आशंका वाले कई युवक गांव छोड़कर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं सकी। पुलिस ने एक संदिग्ध के घर से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, साइबर डीएसपी कैलाश कुमार महतो को तकनीकी जांच के दौरान सूचना मिली थी कि सिमरजोर क्षेत्र में कुछ लोग सक्रिय सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर साइबर और मोहनपुर थाना की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव में छापेमारी की।
अवैध गतिविधियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.