हमीरपुर, फरवरी 15 -- भरुआ सुमेरपुर। देवगांव-सिमनौड़ी मार्ग में अंबेडकर पार्क तिराहा के सामने सड़क निर्माण के दौरान रैंप नहीं बनाने से बस्ती का पानी रुकने से भारी भरकम गड्ढा हो गया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे लोग परेशान है। रविवार को यहां एक बड़ा हादसा होते बचा। देवगांव में आंबेडकर पार्क के ठीक सामने सिमनौड़ी की ओर जाने वाला मार्ग जुड़ता है। रैंप का निर्माण नहीं होने से यह मार्ग नीचे हो गया है और बस्ती का पानी इस मार्ग में एकत्र होता है। इससे भारी भरकम गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एक बाइक सवार परिवार गड्ढे में गिरकर लहूलुहान हो गया। देवगांव निवासी सुरेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, भूरा फौजी, अखिलेश आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया है और यहां आए दिन दुर्घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.