सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, छोटू बड़ाईक । रविवार की सुबह गांव की पगडंडियों पर एक अलग ही हलचल नजर आई। हाथों में पेन, पेंसिल और कॉपी लिए कई बूढ़े-बुजुर्ग जल्दी-जल्दी स्कूल की ओर जाते दिखे। पहले लगा जैसे कोई बैठक या कार्यक्रम हो। लेकिन स्कूल की ओर तेजी से बढ़ता कदम देख उत्सुकता बढ़ गई। ग्रामीणों से पूछने पर जवाब मिला कि देर हो रही, आज स्कूल में उनकी परीक्षा है। दरअसल यह सब अनपढ़ ग्रामीणों के लिए चल रहे साक्षरता अभियान के तहत पढ़ने वाले बुजुर्ग ग्रामीण थे। जिनके लिए रविवार का दिन इम्तिहान का दिन था। इसी बीच सेवई स्थित परीक्षा केंद्र में एक ऐसी तस्वीर दिखी जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। यहां करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पूरी तन्मयता के साथ परीक्षा लिख रही थीं। झुर्रियों भरे हाथों में कलम थामकर वह ऐसे उत्तर लिख रही थीं मानो कोई पेशेवर छात्र पर...