सिमडेगा में नारी वंदन बिल को लेकर संसद चलो कार्यक्रम
सिमडेगा, जुलाई 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नारी वंदन बिल को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित संसद चलो कार्यक्रम में कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा शामिल हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचीं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ी अपनी मांगों को बुलंद किया। साथ ही संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग उठाई। हाथों में विभिन्न मांगों और नारों से लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए नारी शक्ति के सम्मान और अधिकार की बात कही। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीति और नीति निर्माण में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। महिलाओं को केवल अधिकार देने की बात नहीं बल्कि उन्हें निर्णय लेने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.