सिमडेगा, अप्रैल 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण अगले तीन दिनों तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। जिसमें जनगणना से जुड़े सभी कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रथम चरण के कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.