सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विस सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से जिले में रिम्स की एक शाखा खोलने की मांग की है। विधायक ने जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे मरीजों की भयावह स्थिति को भी प्रमुखता के साथ सदन में रखा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने भी इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए सिमडेगा में जल्द एक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा सदन से की। उन्होंने कहा कि जिले में रिम्स की शाखा तो नहीं बना सकते लेकिन जिलेवासियों को समय पर सही इलाज मिल सके, इसलिए एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना सरकार द्वारा कराई जाएगी। विधायक ने सदन को बताया कि आदिवासी बहुल सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जैसे जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की घोर कमी है। मरीजों का समय पर इलाज हो इसके लिए मुक्कमल व्यवस्था नहीं हो पाई है। ...