सिमडेगा में एनएच परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर
सिमडेगा, अगस्त 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने एवं लंबित भू-अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच -320G सड़क चौड़ीकरण एवं भारतमाला परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की जानकारी बैठक में बताया गया कि भारतमाला परियोजना के तहत सिमडेगा जिले में लगभग 40 किलोमीटर सड़क निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान में परियोजना क्षेत्र में पेड़ों की गणना, मार्किंग का कार्य चल रहा है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड में कार्य शुरू करने से पूर्व अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दी जाए।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.