सिमडेगा, मार्च 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी का संकट धीरे-धीरे गहराने लगा है। मार्च महीने में ही भूगर्भ जलस्तर करीब एक मीटर तक नीचे चला गया है। जिससे आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हर साल गर्मी के मौसम में यहां जलस्तर 10 से 12 फीट तक गिर जाता है। जो अब चिंता का बड़ा कारण बनता जा रहा है। कुछ साल पहले तक जहां 200 से 250 फीट की गहराई पर ही पानी मिल जाया करता था। वहीं अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। वर्तमान में कई इलाकों में 400 से 800 फीट तक बोरिंग करनी पड़ रही है और कई मामलों में 1000 फीट तक खुदाई के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। कई बार लोग पानी की जुगाड़ करने में ही अपनी दिनचर्या निकाल देते हैं। लोग सुबह से ही पानी की जुगाड़ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.