चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा। ईशा केसरी की शानदार बल्लेबाजी (नाबाद 90 रन) की बदौलत गत वर्ष की चैंपियन रांची ने सिमडेगा को ग्रुप लीग के अंतिम मुकाबले में 41 रनों से पराजित कर सुपर डिवीजन में अपना स्थान पक्का कर लिया। हलांकि गुरुवार के पराजय के बावजूद सिमडेगा की टीम भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई कर गई है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया।जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमडेगा की टीम पूरे बीस ओवर खेलकर पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना पाई और 41 रनों से मैच गंवा बैठी। अब 11 अप्रैल से सुपर डिवीजन के मुकाबले प्रारंभ होंगे।चाईबासा म...